– हिमाचल को हरा बिहार पहुंचा क्वार्टरफाइनल में
– साई, विदर्भ, हरियाणा,राजस्थान और चंडीगढ़ की टीम भी पहुंची क्वार्टरफाइनल में
पटना। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में मेजबान बिहार, साई, विदर्भ, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त मेजबानी में चल रही इस चैंपियनशिप के पहले प्री क्वार्टरफाइनल में साई ने दिल्ली को 60-25 से हराया। राजस्थान ने यूपी को 46-34 से पराजित किया।, विदर्भ ने कर्नाटक को 43-36, हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 56-32 से हराया।
बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश मैच
प्री क्वार्टरफाइनल में बिहार की टीम शुरुआत से हिमाचल प्रदेश पर भारी रही। तीन से चार मिनट के अंदर बिहार ने हिमाचल प्रदेश को ऑल आउट को कर 11-2 की बढ़त हासिल कर ली। रमेश कुमार यादव के प्रशिक्षण में खेल रही बिहार की टीम के हौसले बुलंद थे। रेड से लेकर टैकल में बिहार के खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश भारी पड़े। पहले हाफ की खेल समाप्ति के कुछ मिनट पहले बिहार ने हिमाचल प्रदेश को दूसरी बार ऑल आउट किया और बढ़त 24-10 की कर ली। पहले हाफ में बिहार 28-13 से आगे था। बिहार का वर्चस्व दूसरे हाफ में जारी रहा। दूसरे हाफ में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को ऑल आउट किया और स्कोर हो गया 37-21 का। दूसरे हाफ में हिमाचल प्रदेश ने वापसी की पूरी कोशिश की और स्कोर अंतर करने पूरा प्रयास किया। इसके बाद कोच रमेश कुमार यादव को रणनीति सिखाई और बिहार की टीम ने जीत हासिल की। बिहार ने इस मैच को 49-39 से जीता।
इंडोर हॉल में हजारों की संख्या में मौजूद बिहार के कबड्डी प्रेमी तालियों से बिहार के खिलाडियों की हौसला अफजाई करते रहे। बिहार की ओर से रेडर आदर्श, दीपक और रितेश ने खूब अंक बटोरे। डिफेंस में संदीप, रवि और शुभम ने विपक्षी खिलाड़ियों को टैकल कर अपनी टीम को अंक दिलाए। हिमाचल की ओर से युवराज ने रेडर के रूप में बढ़िया खेल दिखाया। बिहार और हिमाचल प्रदेश मैच का उद्घाटन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण इस मैच का आनंद भी उठाया और उनकी मौजूदगी से बिहार के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद रहे जो परिणाम में दिखता है। दूसरे प्री क्वार्टरफाइनल में विदर्भ ने कर्नाटक को 43-36 से हराया। पहले हाफ में विदर्भ 20-14 से आगे था। तीसरे प्री क्वार्टरफाइनल में हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 56-32 से हराया। पहले हाफ में हरियाणा 35-14 से आगे था।
चौथा प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबला चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मुकाबला 37-37 की बराबरी रहा। टाईब्रेकर में चंडीगढ़ ने मध्यप्रदेश को 7-2 से पराजित किया। मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेला गया प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में मध्यप्रदेश की टीम 22-20 से आगे थी। दूसरे हाफ में चंडीगढ़ ने वापसी और एक समय स्कोर 26-26 की बराबरी पर आ गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए जंग होती रही। कभी स्कोर बराबर तो कभी चंडीगढ़ आगे तो कभी मध्यप्रदेश की टीम आगे। चंडीगढ़ ने मध्यप्रदेश को ऑल आउट कर 31-30 की बढ़त ले ली। फिर मध्यप्रदेश ने बराबरी की और स्कोर 33-33 पहुंचा और अंतत: मैच 37-37 पर टाई हो गया।
पहला रेड चंडीगढ़ के रोहित ने किया और एक अंक लेकर गए। मध्यप्रदेश की ओर से अभिजीत ने रेड किया और बोनस के सहारे 1 अंक हासिल किया। चंडीगढ़ की ओर निशांत ने दूसरा रेड किया और पकड़े गए और मध्यप्रदेश ने 2-1 की बढ़त ले ली। मध्यप्रदेश की ओर से अजय ने दूसरा रेड किया और पकड़े गए। स्कोर 2-2 बराबर। चंडीगढ़ की ओर से रॉबिन ने तीसरा रेड किया और 1 अंक लेकर और स्कोर 3-2। मध्यप्रदेश की ओर से अवधेश ने तीसरा रेड किया और पकड़े गए और चंडीगढ़ ने 4-2 की बढ़त ले ली। चंडीगढ़ की ओर महेश ने चौथा रेड किया और टच प्वायंट लेकर अपनी टीम को 5-3 की बढ़त दिला दी। मध्यप्रदेश की ओर से कार्तिक ने चौथा रेड डाला और पकड़े गए और बढ़त हो गई 6-2। चंडीगढ़ ने पांचवें रेड में अंक लिया और बढत ले ली और अंतत: चंडीगढ़ ने टाईब्रेकर में 7-2 से जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल क टिकट पा लिया।
इन टीमों ने किया प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश
इस चैंपियनशिप में खेल रही 29 टीमों में से 16 टीमों ने प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 8 टीमों के नंबर वन और नंबर टू टीमों के अंतिम 16 में जगह दी गई। पूल ए से साई और महाराष्ट्र, पूल बी से यूपी और मध्यप्रदेश, पूल सी से मेजबान बिहार और हरियाणा, पूल डी से उत्तराखंड और विदर्भ, पूल ई से कर्नाटक और छत्तीसगढ़, पूल एफ से हिमाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश, पूल जी से चंडीगढ़ और राजस्थान और पूल एच से तमिलनाडु और दिल्ली ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई।
लीग मैचों के परिणाम
दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 83-41, साई ने महाराष्ट्र को 44-27, उत्तरप्रदेश ने मध्यप्रदे को 56-25, हरियाणा ने बिहार को 57-44, उत्तराखंड ने गोवा को 36-35, विदर्भ ने केरल (सी) को 66-32, कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 48-45, हिमाचल प्रदेश ने आंध्रप्रदेश को 46-35, चंडीगढ़ ने राजस्थान, तमिलनाडु ने पंजाब को 46-29, हरियाणा ने मणिपुर को 29-20 से हराया। मंगलवार यानी 3 नवंबर को खेले गए लीग मुकाबलों में महाराष्ट्र ने गुजरात को 59-33, मध्यप्रदेश ने जे एंड के को 59-31, उत्तराखंड ने तेलंगाना को 38-31, आंध्रप्रदेश ने त्रिपुरा को 47-9, राजस्थान ने केरल को 54-9, पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 60-29 से पराजित
