रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय रांची में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । बैठक का संचालन पूर्व मंत्री और प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए सभी को निर्देश दिया कि जिला प्रभारी अपने-अपने जिला में जाकर जिला अध्यक्ष से मिलकर सभी प्रकोष्ठों के साथ बातचीत कर बैठक में पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कमेटी को विस्तार करें। कमेटी को मजबूत करें और सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष का फोन नंबर एड्रेस, फोटो सहित प्रदेश कार्यालय को दिनांक 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में प्रदेश कार्यालय को समर्पित करें, ताकि जिला से आए हुए सभी कमेटियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक भेज कर जिला स्तर पर बना रहे कमेटियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराया जा सके।
जिस जिस जिले में पंचायत और प्रखंड कमेटी का गठन नहीं हुआ है 20 दिनों के अंदर प्रभारी और जिला अध्यक्ष मिलकर कमेटी का गठन करें। जिस जिस जिला में जो स्थानीय मुद्दा है उस मुद्दा को भी उठाने का काम करें तथा इसके लिए आवाज उठाये चाहे एस आई आर का मामला हो या आरक्षण का मामला हो सभी मामले को जनहित में जनता के हित में प्रभारी और जिला अध्यक्ष उठाने का काम करेंगें। आने वाले समय में पंचायत के चुनाव होने वाला है पंचायत चुनाव, विधानसभा, लोकसभा की तैयारी में अभी से ही लग जाए और जहां हमारी मजबूत स्थिति है उसे और मजबूत करें ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक सीटों पर हम चुनाव लड़ सके। नवंबर में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी का जोरदार कार्यक्रम होगा और अभी से सभी लोग तैयारी में लग जाए इसका निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिया। सभी को निर्देशित किया गया की दिवाली और छठ पर्व के बाद सभी जिला में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और सभी जिला में जिला प्रभारी अभी से संगठन को मजबूत करने में कार्यक्रम को मजबूत करने में लग जाए ।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक दल के नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, गिरधारी यादव, प्रवक्ता आबिद अली, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, प्रणव कुमार बबलू, मनोज कुमार पांडे सुनीता चौधरी, इरफान अंसारी, तारापदो ढीबर, रामकुमार यादव, भूतनाथ यादव, संतोष यादव, धर्मेंद्र महतो, विक्रम यादव सहित सभी जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक के उपरांत विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, युवा अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, सुनील साहू ,सुनीता चौधरी रामकुमार यादव ,साहिल सहानी,उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेश पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ 1 नवंबर को झारखंड से राष्ट्रीय जनता दल के 10000 नेता कार्यकर्ता झंडा बैनर लेकर रामलीला मैदान में जाएंगे और नरेंद्र मोदी के जो कुकृत्य है इसका विरोध करेंगे और विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक उनका कुकृत्य करना बंद नहीं होगा ।
जिस तरह से वह राज्य के रॉयल्टी नहीं दे रहे हैं झारखंड का विकास बाधित हो रहा है एस आई आर के नाम पर हजारों लोगों का नाम काट रहे हैं जिनका वोट का अधिकार है वोट के अधिकार से वंचित कर रहे हैं, इसके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी और इसका एक दृश्य 1 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल का झंडा बैनर पोस्टर दिखेगा और हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में दिल्ली में सब लोग कुच करेंगे और नरेंद्र मोदी के जो नीति और जो सिद्धांत है जो उनका जन विरोधी नीति और कानून है उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। पासवान ने कहा कि नवंबर के बाद माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी का झारखंड में कार्यक्रम होगा सभी जिला में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। और युद्ध स्तर पर राजद के नेता और कार्यकर्ता लग जाए अभी से, ताकि आने वाला जो समय है वह राष्ट्रीय जनता दल का हो। राष्ट्रीय जनता दल कैसे मजबूत होगा सारा शिकवा शिकायत भूलकर पार्टी में संगठन को मजबूत करने में लग जाए और संगठन को हर तरह से धारदार और मजबूत बनाएं।
