रांची। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन ऑड्रे हाउस, रांची में किया गया। इस प्रतियोगिता में युवाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं कविता लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त (DDC), रांची संजय भगत एवं विशिष्ट अतिथियों एसडीओ, रांची कुमार रजत , एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार एवं डॉ भावना अंबस्था की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
1. नुक्कड़ नाटक
प्रथम स्थान – रंग दर्पण
द्वितीय स्थान – मास कम्युनिकेशन
तृतीय स्थान – डीएसपीएमयू
2. सामूहिक लोकगीत
प्रथम स्थान – संदीप कंडुलना
द्वितीय स्थान – आदित्य सिंह
तृतीय स्थान – राजेश रोशन उरांव
3. सामूहिक लोक नृत्य
प्रथम स्थान – मंगल एंड ग्रुप
द्वितीय स्थान – सुशांति एंड ग्रुप
तृतीय स्थान – खुशी एंड ग्रुप
4. कविता लेखन
प्रथम स्थान – निहारिका शुक्ला
द्वितीय स्थान – पूजा तिवारी
तृतीय स्थान – करण कुमार
5. चित्रकला
प्रथम स्थान – चैताली कुंडू
द्वितीय स्थान – चंदन कुमार साहू
तृतीय स्थान – रक्षानंदा नूर
आयोजन समिति एवं समापन समारोह
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. ऋतु राज, डॉ. कमल बोस, डॉ. गौरव अग्रवाल, आशीष बनर्जी, मुकेश सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. ऋतु राज, सुश्री श्वेता सिंह, डॉ. कमल बोस एवं डॉ. गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
