बस के भीतर मौजूद स्कूली बच्चों के बीच मची चीख-पुकार
बस में करीब चालीस बच्चे मौजूद थे,दुर्घटना में किसी भी बच्चे या बस स्टाफ को चोट नहीं आई
राँची। राजधानी राँची के एजी मोड़ के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां स्थित संत जेवियर स्कूल की एक चलती बस पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही बस के भीतर मौजूद स्कूली बच्चों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. इस बस में करीब चालीस बच्चे मौजूद थे. आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे या बस स्टाफ को चोट नहीं आई है. सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही राँची पुलिस और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा. पेड़ को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
