कहा— समाजसेवा और संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा
पटना। जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आर.के. सिन्हा) के निधन पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग-सह-युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 30 अक्टूबर 2026 को नोएडा स्थित अपने आवास पर उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि आर.के. सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और समाजसेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाजसेवा एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जाना केवल भारतीय जनता पार्टी और संगठन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मंत्री ने कहा कि आर.के. सिन्हा जी का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने महाप्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
