कहा- प्रकाश पर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के साथ नई ऊर्जा का करे संचार
पटना। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डॉ. (प्रो.) रामवचन राय ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रतीक है। दीपावली का प्रकाश हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। साथ ही बिहार निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
