खजुराहो में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की भेंट, बिहार की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना
पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार शाम मध्य प्रदेश के खजुराहो में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुरुदेव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चरणों में नमन किया और बिहार की सुख-समृद्धि, विकास एवं निरंतर उन्नति की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों के सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन के लिए भी प्रार्थना की।
