कर्पूरी सभागार में 37 पाउंड का केक काटकर मनाया जन्मदिन, तेजस्वी बोले- नफरत की राजनीति खत्म कर नौकरी और रोजगार की राजनीति को आगे बढ़ाएं
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन सोमवार को सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया गया। राजद के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में 37 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह में मिठाइयां भी बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को शॉल और बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सामाजिक सद्भाव और तेजस्वी यादव के प्रति उनके विश्वास एवं समर्थन को दर्शाती है। इससे बिहार की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।
लालू जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : तेजस्वी
समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लालू प्रसाद यादव के विचारों को आगे बढ़ाएं। नफरत की राजनीति को समाप्त कर नौकरी और रोजगार की राजनीति को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर जिस तरह नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रेम एवं स्नेह व्यक्त किया है, वह उनके प्रति विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच के साथ संघर्ष और आंदोलन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और घर-घर तक लालू प्रसाद यादव का संदेश पहुंचाया जाए, ताकि नफरत की राजनीति का मुकाबला किया जा सके। उन्होंने जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का भाव बनाए रखने की अपील की।
कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि हुए शामिल
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और बिनु यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे, सांसद अभय कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, समीर कुमार महासेठ और विजय प्रकाश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मोहम्मद सौहेब, डॉ. उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रेखा पासवान, डॉ. अनवर आलम, मुकेश रोशन, सुदय यादव, निरंजन कुमार राय, दीनानाथ सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजया यादव, मधु मंजरी, इंजीनियर अशोक यादव, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, बंटू सिंह, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, मुकुंद सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, केडी यादव, प्रमोद कुमार राम, नंदू यादव, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, निर्भय कुमार अंबेडकर, बच्चा सिंह, जेम्स कुमार यादव, अनिल कुमार साधु, राजेश पाल, संजय यादव, प्रो. कुमार चंद्रदीप यादव, महताब आलम, तंजीम अहमद, अफरोज अहमद, गणेश कुमार यादव, ओम प्रकाश चौटाला, विक्रांत राय, शिवेंद्र तांती, बिदंन यादव, विमल राय, सरदार रणजीत सिंह और चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
