नेहा पाठक की दिलकश अदाओं और कल्लू की सुरीली आवाज से सजा छठ गीत; बिहार की लोकसंस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखेगी खूबसूरत झलक
पटना। भोजपुरी संगीत जगत में अपनी गायकी और अभिनय से खास पहचान बनाने वाले लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू छठ महापर्व के अवसर पर अपना नया छठ गीत ‘श्रृंगार ह बिहार के’ लेकर आए हैं। यह गीत कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत के रिलीज होते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
छठ महापर्व बिहार की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। इस महापर्व पर हर साल नए छठ गीतों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी कड़ी में अरविंद अकेला कल्लू का यह नया गीत बिहार की मिट्टी की खुशबू, सांस्कृतिक पहचान और छठ की पारंपरिक सुंदरता को संगीत के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास है।
‘श्रृंगार ह बिहार के’ गीत में अरविंद अकेला कल्लू की मधुर और प्रभावशाली आवाज सुनने को मिल रही है। वहीं, अभिनेत्री नेहा पाठक अपनी खूबसूरत अदाओं से वीडियो में चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। गीत के बोल रंजीत जिद्दी और अंकित कडसरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत आकाश मिश्रा ने तैयार किया है।
गीत के वीडियो का निर्देशन विवेक साजन ने किया है। कैमरे की जिम्मेदारी ब्रजेश यादव ने संभाली है, जबकि संपादन मुरली जी ने किया है। गीत का डीआई रोहित सिंह ने किया है और इसका कॉन्सेप्ट अरविंद मिश्रा का है।
इस गीत के निर्माता आशु बाबा हैं। इसके निर्माण में विशेष सहयोग के लिए गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय और सुजीत मीडिया आरा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है।
कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गीत छठ महापर्व के संगीतात्मक उत्सव में एक नया रंग जोड़ने को तैयार है। अरविंद अकेला कल्लू के प्रशंसकों के साथ-साथ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए भी यह गीत खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। बिहार की संस्कृति और छठ की महिमा को सुरों में पिरोता ‘श्रृंगार ह बिहार के’ इस पर्व के उल्लास को और भी खास बनाने की कोशिश है।
