भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का बयान
अपराध पर तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं – प्रेम रंजन पटेल
सरकार के खिलाफ बोलने से पहले अपने शासनकाल के अपराध की उपलब्धियां बताएं – प्रेम रंजन पटेल
पटना। तेजस्वी यादव को बिहार की कानून-व्यवस्था पर बोलने से पहले अपने शासनकाल का आईना देखना चाहिए। जिनके शासन में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था, वही आज कानून-व्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैं। भाजपा और एनडीए सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। जमुई की घटना में त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता।
तेजस्वी यादव ‘रील’ के बयान को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक रंग दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है, अपराध का वीडियो बनाकर तमाशा करने के बजाय अपराध की सूचना पुलिस को दें। अपराधियों को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास खोजने वाले तेजस्वी यादव पहले अपराध और अपराधी पर अपने राजनीतिक विरोधाभासों का जवाब दें। बिहार की जनता को जंगलराज नहीं, कानून का राज और विकास का राज चाहिए। जाति के नाम पर अपराध को ढकने और राजनीतिक संरक्षण देने की संस्कृति एनडीए सरकार में नहीं चलेगी
