जमुई में छात्रा के साथ दुषकर्म के विरोध में आइसा पटना यूनिवर्सिटी का प्रतिरोध, सीएम का पुतला दहन”
जमुई कांड: आइसा पटना यूनिवर्सिटी ने की सीएम, एसपी के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग
पटना। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), पटना यूनिवर्सिटी इकाई द्वारा पटना यूनिवर्सिटी गेट पर “राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस” के अंतर्गत जमुई में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए मॉलेस्टेशन की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में आइसा बिहार राज्य सचिव दीपांकर, राज्य उपाध्यक्ष मनीषा, आइसा पटना यूनिवर्सिटी सचिव सबा आफ़रीन एवं आइसा पटना यूनिवर्सिटी के साथी आदर्श, अदिति, आज़ाद, विवेक आनंद सुंदर, आशीष, अनुज, इमरान, यूसुफ और रजनीश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आइसा पटना यूनिवर्सिटी सचिव साबा आफ़रीन ने किया।
इस अवसर पर आइसा साथियों ने जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई मॉलेस्टेशन की घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार असमर्थ बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती छात्राओं व महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं। साथियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए जदयू नेता उमेश कुशवाहा के शर्मनाक बयान की भी कड़ी निंदा की और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। इसके साथ ही संबंधित थाना अध्यक्ष (SP) के इस्तीफे की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस एवं बिहार पुलिस प्रशासन से पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई, ताकि पीड़िता को न्यायसंगत एवं पारदर्शी कार्यवाही के माध्यम से शीघ्र न्याय मिल सके। आइसा साथियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक घटना के विरुद्ध नहीं है। भाजपा-आरएसएस के द्वारा समाज में महिलाविरोधी मानसिकता को संरक्षण दिया जाता है और आम किया जाता है। बिहार में छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और बराबरी के लिए है और संगठन इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा।
