रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा 23 सितंबर, 2026 को एलएच-1 में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर “दिनकर संध्या” का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य में उनके शानदार योगदान को याद करना और उनका सम्मान करना था | इस कार्यक्रम में हेड ऑफ द डिपार्टमेंट इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी डॉ. संजय कुमार , वाइस प्रेसिडेंट हिन्दी सेल डॉ.अमित तिवारी सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे |
बीआईटी मेसरा के ‘लिटसॉक’ के छात्रों ने कई प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रामधारी सिंह दिनकर की साहित्यिक और सांस्कृतिक रचनाओं को दर्शाया गया | इन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी रोमांचक और मनमोहक बना दिया| इसी के साथ आज के कार्यक्रम का समापन रात 8:00 बजे हुआ |
