पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधान परिषद् चुनाव-2026 के अंतर्गत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना से नीरज कुमार , दरभंगा से सर्वेश कुमार , कोसी से डॉ. एन. के. यादव तथा तिरहुत से वंशीधर ब्रजवासी एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र तिरहुत से नरेंद्र प्रसाद सिंह , पटना से डॉ. संजीव कुमार, दरभंगा से डॉ. सुरेश प्रसाद राय एवं सारण से राहुल राज के विजयी होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य शिक्षा जगत, शैक्षणिक हितों तथा जनहित से जुड़े गंभीर विषयों को उच्च सदन में पूरी मुखरता के साथ रखेंगे और बिहार के समग्र विकास एवं लोक-कल्याण में अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित करेंगे।
