पटना। 10 से 21 अक्टूबर 2026 तक झांसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए बिहार हॉकी टीम का चयन हो गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को झांसी के लिए रवाना हो रही है। राजगीर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक ओलंपिअन गेविन फरेरा के मार्गदर्शन में हुए चयन ट्रायल में इस प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन हुआ था । हॉकी बिहार के द्वारा चयनित टीम का नेतृत्व अनुभवी कोचिंग स्टाफ कर रहा है। टीम के कोच श्री शशि राणा हैं, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी श्री रितेश कुमार और सहायक कोच की जिम्मेदारी श्री राजा सिंह राणा को दी गई है।
बिहार सीनियर पुरुष हॉकी टीम 2026 इस प्रकार है;-
क्र.सं. खिलाड़ी का नाम पोजीशन
1 रोहित पाठक GK
2 राजू कुमार GK
3 एम.डी. सिद्दीक़ Def
4 अभय कुमार Def
5 राहुल कुमार MF
6 नंदलाल शाह Def
7 अमन कुमार MF
8 जॉनी कुमार MF
9 प्रशांत सिंह राणा FWD
10 अतुल आकाश रामिंद्र Def
11 रवि कांत FWD
12 एम.डी. दानिश FWD
13 अतित कुमार FWD
14 सलमान खान FWD
15 एम.डी. अलीशान MF
16 अनुराग कुमार रॉय DEF
17 अभय कुमार DEF
18 ऋषु कुमार Def
कोच – शशि राणा
मैनेजर – रितेश कुमार
सहायक कोच – राजा सिंह राणा
खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और हॉकी बिहार ने टीम के उज्जवल प्रदर्शन की कामना की है।
