मतदाता सूची के सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित एकतरफा फैसलों के विरोध में कांग्रेस का विशाल मार्च कल
25 सितंबर को आर. ब्लॉक से राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय तक होगा विरोध प्रदर्शन
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवालों एवं मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा निर्णयों के विरोध में 25 सितंबर 2026 को विशाल विरोध प्रदर्शन एवं मार्च आयोजित किया जा रहा है। यह विरोध मार्च दोपहर 12:30 बजे आर. ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल से प्रारंभ होकर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय, पटना तक जाएगा। मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।
