ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने विभाग की ओर से 40 लाख 89 हजार 88 रूपये तथा अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
पटना। ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से 40 लाख 89 हजार 88 रूपये का तथा अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह उपस्थित थे।
