गार्डन अधीक्षकों के बीच वार्डों का दायित्व निर्धारित, प्रमुख मार्गों पर वृक्षों की कैनोपी को सुव्यवस्थित करने पर जोर
रांची। रांची नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने तथा प्रमुख मार्गों पर हरित आवरण को सुव्यवस्थित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा गार्डन अधीक्षकों के बीच विभिन्न वार्डों का दायित्व निर्धारित किया गया है, ताकि शहर के सभी क्षेत्रों में उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) से संबंधित कार्यों का नियमित निष्पादन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
इस पहल के तहत नगर निगम द्वारा हाल ही में क्रय की गई नई स्काईलिफ्टर मशीन की सहायता से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे स्थित वृक्षों की वैज्ञानिक छंटाई एवं कैनोपी के सुव्यवस्थित आकार निर्धारण का कार्य प्रारंभ कराया गया। आज गार्डन अधीक्षकों की उपस्थिति में शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षों की शाखाओं की छंटाई की गई। इसका उद्देश्य अनावश्यक, सूखी एवं बाधक शाखाओं को आवश्यकतानुसार हटाकर वृक्षों की प्राकृतिक संरचना को बनाए रखना तथा सड़क किनारे हरित आवरण को अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है।
मोरहाबादी से कांके रोड तक विभिन्न स्थानों पर हुआ कार्य
नगर निगम द्वारा आज शहर के निम्नलिखित स्थानों पर वृक्षों की छंटाई एवं कैनोपी को सुव्यवस्थित करने का कार्य कराया गया—
• मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड के समीप
• भारत माता चौक
• प्रेमसंस के समीप
• कांके रोड
इन क्षेत्रों में सड़क किनारे स्थित वृक्षों की शाखाओं को आवश्यकतानुसार काटकर व्यवस्थित किया गया। स्काईलिफ्टर मशीन की सहायता से ऊंचाई पर स्थित शाखाओं तक पहुंचकर छंटाई का कार्य अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। इससे वृक्षों की ऊपरी शाखाओं का रखरखाव करने तथा उनके स्वरूप को संतुलित बनाए रखने में सहायता मिलेगी। नगर निगम का प्रयास है कि प्रमुख मार्गों पर वृक्षों की कैनोपी प्राकृतिक एवं संतुलित स्वरूप में विकसित हो, जिससे शहर की हरियाली के साथ-साथ सड़कों की सुंदरता भी बढ़े। इस दौरान वृक्षों के स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक संरचना को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार ही शाखाओं की छंटाई पर जोर दिया जा रहा है।
गार्डन अधीक्षकों के बीच वार्डवार जिम्मेदारियां निर्धारित
शहर में उद्यानिकी संबंधी कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा क्षेत्रवार जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गार्डन अधीक्षकों को विभिन्न वार्डों का दायित्व सौंपा गया है। निर्धारित दायित्वों के अनुसार—
1. श्री अनुज, गार्डन अधीक्षक
• बड़ा तालाब क्षेत्र: वार्ड संख्या 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 27, 28 एवं 29।
• पिस्का क्षेत्र: वार्ड संख्या 01, 02, 30, 31, 32, 33, 34 एवं 35।
2. सुश्री नितिका, गार्डन अधीक्षक
• धुर्वा क्षेत्र: वार्ड संख्या 49, 50, 51, 52 एवं 53।
• धुर्वा क्षेत्र: वार्ड संख्या 37, 38, 39, 40, 41, 42 एवं 43।
3. सुश्री निवेदिता, गार्डन अधीक्षक
• कांके क्षेत्र: वार्ड संख्या 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12 एवं 19।
• डोरंडा क्षेत्र: वार्ड संख्या 13, 14, 15, 24, 25, 36, 43, 44, 45, 46, 47 एवं 48।
वार्डवार दायित्व निर्धारित होने से संबंधित क्षेत्रों में वृक्षों के रखरखाव, उद्यानों की देखरेख, हरित क्षेत्रों के विकास तथा हॉर्टिकल्चर से जुड़े अन्य कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
सभी क्षेत्रों में हरित आवरण के रखरखाव पर जोर
रांची नगर निगम का उद्देश्य शहर में केवल वृक्षों की छंटाई करना नहीं, बल्कि हरित क्षेत्रों का बेहतर रखरखाव, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और वृक्षों की उचित देखभाल सुनिश्चित करना भी है। गार्डन अधीक्षकों के बीच वार्डों का दायित्व निर्धारित होने से क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार करने और नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने में सुविधा होगी। नगर निगम द्वारा नई स्काईलिफ्टर मशीन के माध्यम से शुरू की गई यह पहल शहर के प्रमुख मार्गों को अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आगामी दिनों में भी आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षों की छंटाई, कैनोपी के संतुलित आकार निर्धारण तथा उद्यानिकी से संबंधित अन्य कार्य किए जाएंगे। रांची नगर निगम का लक्ष्य शहर की प्राकृतिक हरियाली को संरक्षित रखते हुए उसे और अधिक व्यवस्थित बनाना तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है।
