जमुई में स्कूली छात्रा के साथ दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न की घटना की स्थलीय जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर 8 सदस्यीय कमिटी 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से करेगी मुलाकात
पटना। जमुई में स्कूली छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न की घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने घटना की स्थलीय जांच तथा पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है।
इस कमिटी में निम्नलिखित प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया गया है—
श्री मिन्नत रहमानी
श्री पंकज यादव
प्रो. (डॉ.) कुमारी अनिता
डॉ. गौरव सिंह
श्री जीतेन्द्र नाथ पटेल
श्रीमती पूनम यादव
श्री सूरज यादव
श्रीमती मेनका कुमारी
यह उच्चस्तरीय कमिटी 23 सितंबर 2026 को जमुई पहुंचकर घटना की स्थलीय जांच करेगी तथा पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर घटना से संबंधित तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगी। जाँच कमिटी स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी और मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।
