पटना। कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23 टीमों के बीच राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने अपनी पहली पारी में 60 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। गोवा ने अपनी पहली पारी में 295 रन बनाए थे। इस तरह बिहार की टीम अभी गोवा से 101 रन पीछे है और उसका एक विकेट शेष है।
पहले दिन गोवा ने 89 ओवर में 5 विकेट पर 217 रन बनाए थे। दूसरे दिन गोवा की पहली पारी 295 रनों पर समाप्त हुई।
इसके जवाब में खेलते हुए बिहार ने 9 विकेट पर 194 रन बना लिया है। बल्लेबाजी में पृथ्वीराज ने 90 रनों कि पारी खेली वहीं कुमार श्रेय ने 45 रन की। आयुष आनंद नाबाद 41 रन और सुधांशु नाबाद बीना खाता खोले वापस लौटे।
तीसरे दिन बिहार की कोशिश शेष एक विकेट के साथ गोवा की बढ़त को कम करने की होगी। इसके बाद गेंदबाजों पर गोवा की दूसरी पारी में जल्द विकेट लेकर मुकाबले में बिहार की वापसी की राह बनाने की जिम्मेदारी होगी।
