रांची। आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने दिवाली के अवसर पर अपना नया कैंपेन ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ पेश किया है, जिसमें अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ नजर आएंगे। यह कैंपेन प्यार, अपनेपन और साथ बिताए उन खास पलों पर आधारित है, जो दिवाली के उत्सव को यादगार बनाते हैं। कैंपेन की फिल्म में अदिति और सिद्धार्थ दोस्तों की मेहमाननवाजी की तैयारी करते दिखाई देते हैं। त्योहार की भागदौड़ के बीच उनकी सहज नोकझोंक और एक-दूसरे के लिए किए गए छोटे-छोटे इशारे रिश्तों की अहमियत को सामने लाते हैं। इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ के जरिए उन रिश्तों और पलों को सामने लाने की कोशिश की गई है, जो त्योहारी सीजन को सार्थक बनाते हैं।
वहीं, कंपनी के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड विजुअल मर्चेंडाइजिंग शांतिस्वरूप पांडा ने कहा कि अदिति और सिद्धार्थ ने अपने सहज व्यवहार और आपसी जुड़ाव से कैंपेन की सोच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। कैंपेन की परिकल्पना पर ओगिल्वी वेस्ट की क्रिएटिव हेड तनुजा भट ने बताया कि इसका उद्देश्य दिवाली की चमक-दमक के बीच अपनों के साथ बिताए छोटे लेकिन यादगार पलों को दिखाना है। इस कैंपेन के साथ इंद्रिया ने 22 कैरेट सोने का नया त्योहारी कलेक्शन ‘पद्मिका’ भी पेश किया है। देवी लक्ष्मी, समृद्धि और शुभ शुरुआत से प्रेरित इस कलेक्शन में पारंपरिक गुलाबी मीनाकारी को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ा गया है। कमल और देवी लक्ष्मी जैसे शुभ प्रतीकों से सजे इस कलेक्शन में नेकलेस, ईयररिंग्स, कंगन और खास डिजाइन वाले आभूषण शामिल हैं। पूरे कैंपेन में अदिति राव हैदरी ‘पद्मिका’ कलेक्शन के आभूषण पहने नजर आती हैं। कंपनी के अनुसार, इस पहल के जरिए भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिक आभूषण डिजाइन को जोड़ते हुए प्यार, आभार और रिश्तों की अहमियत को सामने लाया गया है।
