जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक
विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान (DAP) तैयार करने का निर्देश
स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने एवं निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर
रांची। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा उत्पादकों एवं उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (District Export Promotion Committee-DEPC) की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिले में निर्यात की संभावनाओं वाले उत्पादों की पहचान, उनके उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता, आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स तथा निर्यात से संबंधित अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संबंधित विभागों एवं हितधारकों को जिले के ऐसे उत्पादों एवं सेवाओं की पहचान करने का निर्देश दिया गया, जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग एवं निर्यात की पर्याप्त संभावनाएं हैं। साथ ही स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों एवं एमएसएमई इकाइयों को निर्यात प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। जिले की विशिष्ट आर्थिक एवं उत्पादन क्षमता को निर्यात संवर्धन से जोड़ने के उद्देश्य से जिला-विशिष्ट District Export Action Plan तैयार करने एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इसके तहत चिन्हित उत्पादों एवं सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर आने वाली बाधाओं की पहचान कर उनका समाधान करने तथा उत्पादकों को संभावित बाजारों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में पड़ाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले के संभावित निर्यात योग्य उत्पादों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित करते हुए संबंधित विभागों, उद्योग संगठनों, निर्यात संवर्धन परिषदों, बैंकिंग संस्थानों एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण, पैकेजिंग एवं प्रमाणन से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में भी कार्य करने को कहा गया।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिले के स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने और जिले की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निर्यात संवर्धन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रांची सहित Designated DGFT, Kolkata, Federation of Jharkhand Chamber of Commerce & Industries (FJCCI), Ranchi, Lead Bank Manager, Ranchi, उद्योग एवं MSME विभाग के प्रतिनिधि, FIEO, Jharkhand Small Industries Association (JSIA), Laghu Udyog Bharti, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, NABARD, SIDBI, ECGC, EXIM Bank, Dak Ghar Niryat Kendra, APEDA एवं SHEFEXIL के प्रतिनिधियों सहित संबंधित पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।
