सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव के 2, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर विधिवत गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
