राजगीर। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट सीजन 2026–27 के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 84 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए। उत्तर प्रदेश की पारी में मुख्य रूप से रिंकू सिंह ने 164 गेंद में 109 रन जिसमें 8 चौके 3 छक्के शामिल रहे और माधव कौशिक ने 251 गेंद में 124 रन जिसमें 5 चौके 3 छक्के शामिल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई शतकीय साझेदारी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। उनकी साझेदारी ने उत्तर प्रदेश की पारी को स्थिरता प्रदान की और एक अच्छा स्कोर की नींव रखी।
बिहार की गेन्दबाजी में सुराज कश्यप ने 2 विकेट चटकाया तथा अमोद यादव को 1 विकेट मिला। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर उत्तर प्रदेश ने 3 विकेट पर 287 रन बनाकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत करने के संकेत दिए। वहीं, बिहार की टीम दूसरे दिन वापसी करने और उत्तर प्रदेश की पहली पारी को जल्द समेटने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।
